दिल्ली में गरीबों के लिए श्री राम रसोई’ की शुरुआत, दोपहर 1 बजे मिलता है मुफ्त भोजन

दिल्ली में गरीबों के लिए श्री राम रसोई’ की शुरुआत, दोपहर 1 बजे मिलता है मुफ्त भोजन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी दिल्ली में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक बार फिर मदद की किरण जगी है। दिल्ली पुलिस के ध्येय शांति,सेवा, न्याय को चरितार्थ करते हुए सब्जी मंडी थाना प्रभारी के प्रेरणा व सहयोग से ‘ श्री राम रसोई’ नामक एक पहल शुरू की है, जिसमें गरीबों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुफ्त भोजन बांटा जाता है। यह पहल थाना प्रभारी राम मनोहर मिश्रा के नेतृत्व में श्री राम सेवा संस्थान के साथ शुरू की गई है, जिन्होंने इस नेक कार्य में आगे आकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।

श्री राम रसोई थाने के बाहर गेट पर एक कैबिन में संचालित होती है, जहाँ हर दिन सैकड़ों लोग भोजन के लिए आते हैं। भोजन में चावल, सब्जी, रोटी, दाल, खीर हर दिन अलग अलग व्यंजन शामिल है। यह पहल दिल्ली पुलिस के इस अधिकारी के मानवीय पक्ष को दर्शाती है, जो न केवल अपने कर्तव्यों का पालन अच्छी तरह से करते हैं, बल्कि समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्गों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

श्री राम रसोई उन लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है जो समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। यह दर्शाता है कि कैसे छोटी-छोटी पहल भी मिलकर बड़ा बदलाव ला सकती हैं।यह पहल उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है । जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाना चाहते है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img