Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाएगा प्राधिकरण

शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाएगा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रहा है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इस बार प्राधिकरण इन चार्जिंग स्टेशनों को किसी एजेंसी को देने के बजाय खुद ही स्थापित करेगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, उनका सर्वे कर लिया गया है। प्राधिकरण जीएम एसपी सिंह ने बताया कि ई-वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ई-चार्जिंग स्टेशन कहां बनाए जाएंगे, इसको लेकर एक बार सर्वे हो चुका है। दोबारा सर्वे कराकर स्थान फाइनल किया जाएगा। ये स्टेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत सभी मेट्रो स्टेशनों, मुख्य मार्गों पर बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसको लेकर कुछ दिनों में बैठक होगी। इसके बाद डीपीआर तैयार कर आला अधिकारियों को दिखाकर मंजूरी ली जाएगी।

प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद
पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार इस संबंध में नीति भी बना रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *