My Bharat Budget Quest 2026: युवा-केंद्रित पहल ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का शुभारंभ, बजट को युवाओं के लिए सरल और प्रासंगिक बनाने का लक्ष्य

My Bharat Budget Quest 2026: युवा-केंद्रित पहल ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का शुभारंभ, बजट को युवाओं के लिए सरल और प्रासंगिक बनाने का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट से जोड़ना और उनकी समझ को गहरा करना है। यह पहल राष्ट्रव्यापी और युवा-केंद्रित है और इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत शुरू किया गया है। इसका मकसद बजट 2026 को युवाओं के लिए अधिक सरल, प्रासंगिक और नागरिक-केंद्रित बनाना है।

डॉ. मांडविया ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 3 फरवरी 2026 से ‘माय भारत’ पोर्टल (mybharat.gov.in) पर शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में पोर्टल पर पंजीकृत सभी युवा भाग ले सकेंगे। क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 है। प्रतियोगिता के पहले चरण के बाद प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो दूसरे चरण में शामिल होंगे।

दूसरा चरण 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा और इसमें निबंध लेखन पर आधारित गतिविधि होगी। इसमें युवाओं से ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना से जुड़े बजट विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने को कहा जाएगा। 3 मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच इन निबंधों का मूल्यांकन किया जाएगा और 10 मार्च को राज्य व केंद्र शासित प्रदेशवार मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर मिलेगा, जो इस पहल को और भी प्रेरक और रोचक बनाएगा।

यह पहल युवाओं को वित्तीय जागरूकता और बजट समझ के साथ-साथ उनके विचार साझा करने का मंच प्रदान करेगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय नीतियों में भागीदारी का अनुभव भी मिलेगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img