Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

स्ट्रीट फूड की स्वच्छता से विक्रेता की कमाई में होगी वृद्धि : नड्डा

- खाद्य सुरक्षा के लिए स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को विज्ञान भवन में दिया गया प्रशिक्षण
- नड्डा बोले- पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का पंजीकरण शुल्क होगा माफ

नई दिल्ली, 20 जुलाई :देश में स्ट्रीट फूड खाने की शौकीन जनता के स्वास्थ्य के मद्देनजर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शनिवार को लगभग एक हजार स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित भोजन तैयार के लिए मानक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उन्हें अभिनव ‘स्ट्रीट सेफ’ रैपिड टेस्टिंग किट भी प्रदान की गई ताकि स्ट्रीट फूड तैयार करने के दौरान प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच स्वयं कर सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की। उनके साथ राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर नड्डा ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं से कहा कि वे एफएसएसएआई से प्राप्त प्रशिक्षण को अपने दैनिक जीवन में व्यावहारिक रूप से लागू करें ताकि हमारी पारंपरिक स्ट्रीट फूड संस्कृति सभी के उपभोग के लिए सुरक्षित बनी रहेगी। उन्होंने कहा, यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगर विक्रेता सुरक्षित प्रथाओं और स्वच्छता को लागू करते हैं, तो वे अपने व्यवसाय/कमाई में भी वृद्धि देखेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने एफएसएसएआई को निर्देश दिया कि विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने और पंजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए स्ट्रीट फूड विक्रेताओं से लिया जाने वाला पंजीकरण शुल्क (100 रुपये) माफ करे। वहीं, अनुप्रिया पटेल ने कहा, स्ट्रीट फूड हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्ट्रीट फूड सिर्फ कोई भोजन नहीं बल्कि भारतीय लोगों की परंपरा है। लखनऊ में बास्केट चाट हो या वाराणसी में कुल्हड़ चाय, स्ट्रीट फूड भारतीय शहरों की पहचान से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, जिन विक्रेताओं का खाना हर कोई खाता है, उनके लिए स्वच्छता और सफाई के मानकों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। साथ ही, स्ट्रीट फूड की नियमित जांच सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है ताकि भारत में एक सुरक्षित और स्वच्छ स्ट्रीट फूड इकोसिस्टम बनाया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, एफएसएसएआई के सीईओ जी कमला वर्धन राव, कार्यकारी निदेशक यू एस ध्यानी आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एफएसएसएआई के मुताबिक खाद्य सुरक्षा और प्रमाणन (एफओएसटीएसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अगले एक साल में एक लाख स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य प्रबंधन, खाना पकाने के तरीके और अपशिष्ट प्रबंधन सहित कई आवश्यक विषयों की जानकारी दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *