संधवां ने जापान दौरे से लौटे सात विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संधवां ने जापान दौरे से लौटे सात विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 1 अगस्त:

पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने मीठी यादों के बेहतरीन अनुभव लेकर जापान के दौरे से लौटे पंजाब के सात विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

स. संधवां ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सांस्कृतिक योजना के तहत जापान का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि ये सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से संबंधित हैं और उन्होंने मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों को एक सप्ताह के दौरे के दौरान जापान की संस्कृति, विज्ञान और तकनीकी विधियों को समझने का अवसर मिला।

स. संधवां ने आज पंजाब विधानसभा सचिवालय में हरमनदीप कौर (मानसा), जसमीत कौर (संगरूर), संजना कुमारी (पटियाला), सपना और दीपिका (बठिंडा), गुरविंदर कौर (फिरोजपुर) और ख्वाहिश (जालंधर) को विशेष रूप से सम्मानित किया।

स्पीकर ने इन विद्यार्थियों से जापान दौरे के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विधानसभा हाउस भी दिखाया और विधानसभा में चल रहे विधायकी कार्यों की जानकारी भी दी।

स्पीकर ने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन के कारण न केवल अपनी बल्कि अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम भी रोशन किया है।

इस अवसर पर विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, विधायक जसविंदर सिंह, विधायक संदीप जाखड़ और विधायक बरिंदर गोयल के अलावा विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षक भी मौजूद थे।
———

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img