Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारी

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान क्रैश, पूर्व सीएम समेत 200 से अधिक यात्रियों की मौत

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान क्रैश, पूर्व सीएम समेत 200 से अधिक यात्रियों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में आज एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे। अब तक 200 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसा अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में हुआ, जो घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे और दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते वह नियंत्रण खो बैठा और सीधा एक रिहायशी बस्ती पर आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के कई मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा और मलबा दूर-दूर तक फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ आग की लपटें फैल गईं। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पहले खुद राहत का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही दमकल की कई गाड़ियां, पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

रॉयटर्स के हवाले से खबर है कि अब तक 200 से अधिक शवों को अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। इनमें कई शव झुलसने के कारण पहचान से बाहर हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि मलबे में अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं।

एअर इंडिया ने इस हादसे के बाद तत्काल एक आपातकालीन प्रतिक्रिया दल सक्रिय कर दिया है और यात्रियों के परिजनों के लिए एक हॉटलाइन नंबर जारी किया गया है। एयरलाइन ने दुख जताते हुए कहा है कि वह राहत कार्य में स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर हर संभव मदद कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें