सोसाइटी चार दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे निवासी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में निवासी पिछले चार दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोसाइटी में 24 घंटे में केवल तीन घंटे ही जल की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में लोगों के घरों में करीब चार से पांच घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहती है। करीब सात टावरों में जल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवासी प्राधिकरण से भी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है।
सोसाइटी के निवासी चंदन सिंह ने बताया कि परिसर में 15 टावर बने हुए हैं। इनमें करीब 2,300 परिवार रहते हैं, लेकिन निवासियों को पिछले चार दिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में रोजाना कई घंटे जलापूर्ति बाधित रहती है। अगर पानी आता है तो वह भी केवल एक घंटे के लिए और प्रेशर बहुत कम होता है। ऐसे में सभी निवासियों को बाल्टियों में पानी भरकर रखना पड़ता है। अगर कोई निवासी ऐसा न करे तो उसे बाजार से पानी खरीद कर लाना पड़ता है।

लोगों का आरोप है कि प्रबंधन से लगातार शिकायत कर रहे हैं। वहीं, प्रबंधन इस संबंध में प्राधिकरण की कमी बता रहा है। प्रबंधन का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से पानी का प्रेशर बेहद ही कम आ रहा है, जिससे अंडरग्राउंड वॉटर टैंक नहीं भर पा रहा है। ऐसे में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने में समस्या हो रही है। प्राधिकरण से भी इस मामले को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। चार दिन बीतने के बाद भी पानी की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह से लोगों के घरों में पानी नहीं आया। दोपहर में एक घंटे के लिए जलापूर्ति की गई, लेकिन पानी का प्रेशर बेहद ही कम था, जो सभी लोगों के घर तक नहीं पहुंचा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img