सीईओ ने गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकारा, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार की सुबह शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ को कई स्थानों पर गंदगी देखने को मिली, जिस पर वे काफी नाराज हुए। सीईओ के फील्ड में जाने की सूचना मिलने पर प्राधिकरण के अफसरों, ठेकेदार और कर्मचारियों में दिनभर हड़कंप का आलम रहा।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए मैसर्स लायंस सर्विसेज पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। यह कार्रवाई सेक्टर-15 और 16 मेट्रो स्टेशन के नीचे गंदगी पाए जाने पर की गई। इसके अलावा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन और मोटर मार्केट में सड़क पर कूड़े के ढेर देखे जाने पर श्रम आपूर्ति सुपरवाइजर अभिषेक का वेतन रोकने, स्वास्थ्य निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और परियोजना अभियंता (जनस्वास्थ्य प्रथम) को चेतावनी देने के निर्देश दिए गए। डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-15 और 16 मेट्रो स्टेशन और नया बांस गांव के क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत और कच्चे भाग में टाइल्स लगाने के आदेश दिए। साथ ही, खाली भूखंडों पर बनी अवैध झुग्गियों को हटाने के भी निर्देश दिए। सीईओ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई कार्यों पर विशेष ध्यान दें जिससे शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों की निगरानी के लिए सीईओ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार प्रमुख मार्गों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें एमपी-1 मार्ग और सेक्टर-94-126 तक के मार्ग के लिए एसीईओ संजय खत्री, अशोक नगर से सेक्टर-37 अंडरपास तक डीएससी मार्ग के लिए ओएसडी महेंद्र प्रसाद, एमपी-2 मार्ग के लिए एसीईओ वंदना त्रिपाठी और एमपी-3 मार्ग के लिए एसीईओ सतीश पाल को नियुक्त किया गया है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img