Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा में फिर रुकी लिफ्ट, आधे घंटे तक फंसी रही महिला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हफ्ते में लगातार दूसरी घटना

ग्रेटर नोएडा में फिर रुकी लिफ्ट, आधे घंटे तक फंसी रही महिला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हफ्ते में लगातार दूसरी घटना

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट रुकने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लिफ्ट खराब होने का ताजा मामला आम्रपाली सेंचुरियन पार्क से आया है। जहां लिफ्ट रुकने के कारण एक महिला आधे घंटे तक फंसी रही। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। बताय जा रहा है की ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-ई की लिफ्ट में कल दोपहर एक महिला और पुरुष करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि लिफ्ट को काफी खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुली। सूचना देने के काफी देर बाद उनको लिफ्ट से बाहर निकाला गया। महिला अपने बेटे को लेने गेट पर जा रही थी, लेकिन देर हो गई। देरी से पहुंची महिला को बेटा गेट पर रोता मिला। घटना के बाद से निवासियों में काफी रोष हैं।

सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं करा रहा है। इस कारण आए दिन लिफ्ट में लोग फंस रहे है। पिछले तीन माह में 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इस समय भी कई टावर की लिफ्ट खराब हैं। टावर बी की एक लिफ्ट 10 दिन से अधिक समय से खराब हैं। जबकि टावर एन की एक लिफ्ट पांच दिन से खराब हैं। ई-टावर की लिफ्ट भी बंद हो गई हैं। शिकायत के बाद भी बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img