Noida Encounter: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर ठक-ठक गिरोह के एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर ठक-ठक गिरोह के एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस और ठक-ठक गिरोह के बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इन बदमाशों ने एनसीआर में आतंक मचा रखा था. इनमें दीपक के खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे एनसीआर में दर्ज हैं और इम्तियाज पर 32 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-39 थाना पुलिस और ठक-ठक गैंग के बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दीपक उर्फ मनीष और इम्तियाज उर्फ अरमान को सेक्टर-41 चौकी के पीछे से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने चोरी के तीन लैपटॉप व 8,000 रुपये भी बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं. अभियुक्त दीपक के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से भी अधिक मामले तथा अभियुक्त इम्तियाज उर्फ अरमान के विरुद्ध 32 मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में पार्किंग या सुनसान इलाकों में खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे और उनके शीशे तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे. बीते कई सालों से दोनों बदमाश एनसीआर में ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img