Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा में जारी है किसानों को धरना, मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा में जारी है किसानों को धरना, मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है. एक महीना होने जा रहा है लेकिन किसान उठने को तैयार नहीं हैं. इस बीच प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किसानों को मानने का प्रयास विफल रहा. धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कहा है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा. अनिश्चितकालीन धरने में बारी- बारी से 48 गांवों के किसान शामिल हो रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित अधिसूचित क्षेत्र के किसान बीते 7 जून से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरने पर बैठे हैं. पुश्तैनी- गैर पुश्तैनी का भेद खत्म करने, जमीन अधिग्रहण के एवज में 10 फीसदी विकसित भूखंड, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, लीजबैक व रोजगार आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img