दिल्ली एनसीआर के थोक मंडी में ही चढ़ गए आलू-प्याज-टमाटर के रेट, महंगी हुई सब्जियां

दिल्ली एनसीआर के थोक मंडी में ही चढ़ गए आलू-प्याज-टमाटर के रेट, महंगी हुई सब्जियां

रिपोर्ट: रवि डालमिया

बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए यह अच्छा और खराब दोनों साबित हो रहा है। अच्छी बात तो यह है कि बारिश से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इस वजह से सब्जियों के दाम चढ़ गए हैं। इस समय हरी सब्जी ही नहीं, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं.
दिल्ली के गाजीपुर फल एवं सब्जी मंडी और इसके अलावा दिल्ली में सब्जी के कई छोटे-छोटे होलसेल मार्केट हैं। इस समय आजादपुर मंडी ही नहीं बल्कि ओखला सब्जी मंडी, दरियागंज सब्जी मंडी, शाहदरा सब्जी मंडी में भी इन दिनों सब्जियों का भाव काफी बढ़ गए हैं। जाहिर है कि जब थोक मंडी में ही भाव बढ़ गए तो खुदरा बेचने वाले तो भाव बढ़ाएंगे ही।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते टमाटर की फसल खराब हुई है। इसकी का असर बाजार पर पड़ा है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले महीने टमाटर 28 रुपये किलो बिक रहा था जो अब बढ़कर 80 रुपये हो गया है। वहीं, कई राज्यों में कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है। प्याज की कीमत में भी बड़ा उछाल आया है। राजधानी दिल्ली में पिछले महीने प्याज 32 रुपये किलो बिक रही थी जो अब बढ़कर 50 रुपये हो गई है। आलू के भाव में भी बड़ा उछाल आया है। कीमत करीब दोगुना हो गई है। रिटेल बाजार में इन दिनों धनिया, अदरक और लहसुन के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। धनिया का रेट 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। एक महीने पहले तक धनिया 100 से 150 रुपये किलो बिक रही थी। वहीं लहसुन भी 300 रुपये प्रति किलो के रेट पर पहुंच गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img