Delhi Hit and Run Case: दिल्ली में पुणे हिट एंड रन जैसा मामला, नाबालिग ने पांच लोगों को मारी टक्कर

Delhi Hit and Run Case: दिल्ली में पुणे हिट एंड रन जैसा मामला, नाबालिग ने पांच लोगों को मारी टक्कर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Hit and Run Case: राजधानी दिल्ली में भी पुणे हिट एंड रन जैसा मामला समाने आया है. शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी इलाके में पिता की कार लेकर साथियों के साथ मौज मस्ती के लिए निकले नाबालिग ने एक के बाद एक 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. पुलिस ने कार को जप्त कर कार चालक लड़के को हिरासत में ले लिया है.

शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह तकरीबन 7:50 पर कार एक्सीडेंट के बारे में सूचना मिली. सूचना मिलने है पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच में पता चला की साउथ अनारकली में रहने वाले 16 साल का नाबालिग अपने पिता की बलेनो कार को अपने घर से उठाया और अपने 2 किशोर दोस्तों को ले गया. तीनों नाबालिग कार से कृष्णा नगर के छाछी बिल्डिंग पहुचें वहां उन्होंने नाश्ता किया. नाश्ता के बाद तीनों मौज मस्ती के लिए निकले.

करीब 7.40 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट की तरफ जा रहे लड़कों की कार ने एक रेहड़ीवाला को टक्कर मार दी और फिर बाद में पटपड़गंज रोड पर थाना गीता कॉलोनी के सामने एक महिला स्वीपर और तीन राहगीरों को टक्कर मार दी. डीसीपी ने बताया की सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी की हालत खतरे से बाहर है.चालक (नाबालिग) को पहले ही पकड़ लिया गया है। कार को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img