फरीदाबाद के व्यापारी की बची जान, सड़क दुर्घटना होने पर कार छोड़ भागे बदमाश

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, हरियाणा के बल्लभगढ़ से व्यापारी का अपहरण कर कुछ बदमाश ग्रेटर नोएडा लेकर आ रहे थे इस बीच उसी गाड़ी का नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस को देख बदमाश फरार हो गए। जब पुलिस ने स्कॉर्पियो को अंदर से चेक किया तो उसमें एक व्यक्ति के हाथ पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठुसे मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर पीड़ित ने बड़ा खुलासा किया है।

नॉलेज पार्क थाना पुलिस यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर मंगलवार सुबह गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो आते दिखाई दी। पुलिस ने जब उसको रोकने का प्रयास किया तो चालक स्कॉर्पियो को लेकर भागने लगा। इसी बीच स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो की तलाशी ली अंदर एक युवक मिला जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे साथ ही मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ मिला। इसे देखकर पुलिस हैरान हो गयी। पूछताछ में यह पता चला कि अंदर बैठा युवक फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मुकेश कॉलोनी का निवासी है जिसके नाम राजीव मित्तल है। घायल अवस्था में पुलिस ने राजीव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश ने उन्हें स्कॉर्पियो में पीछे डाल रखा था। स्कॉर्पियो राजीव की ही है, जिसमें बदमाश उन्हीं का किडनैप कर ले जा रहे थे।

फरीदाबाद पुलिस करेगी जांच
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि व्यापारी का अपहरण फरीदाबाद से हुआ है। इस मामले की जीरो एफआईआर नॉलेज पार्क में दर्ज कर उसे फरीदाबाद ट्रांसफर किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img