Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आप विधायक के बेटे ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा, मुकदमा दर्ज

आम आदमी पार्टी के विधायक ने नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की
आम आदमी पार्टी के विधायक ने नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की

अमर सैनी

नोएडा। आम आदमी पार्टी के विधायक ने नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। मंगलवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। जब इस बारे में थाना फेस 1 प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्हें भी विधायक के बेटे का नाम नहीं पता है। वह खुद पेट्रोप पंप के कर्मचारियों से नाम पता पूछ रहे हैं।
दिल्ली के ओखला विधानसभा से आम आदमी पार्टी से अमानतुल्लाह खान विधायक हैं। वह आप पार्टी के चर्चित विधायक हैं और लगातार किसी न किसी विवाद को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इस बार उनके बेटे को लेकर खबर सामने आई है। दरअसल, विधायक का बेटा अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह करीब 9:28 बजे सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर विधायक के बेटे और एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों में मारपीट होने लगी। किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

दो वीडियो हुई वायरल
यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडियो में विधायक का बेटा पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करता दिख रहा है। यह वीडियो करीब 27 सेकेंड की है। जबकि दूसरी वीडियो में विधायक अमानतुल्लाह खान पेट्रोल पंप पर दो पुलिसकर्मियों से बात करते दिख रहे हैं। यह वीडियो करीब 37 सेकेंड की है। इस संबंध में एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि इस मामले में विधायक अमानतुल्ला खान, उनके बेटे समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *