Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा

छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा
पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति की बैठक सेक्टर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में हुई।

अमर सैनी

नोएडा। पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति की बैठक सेक्टर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में हुई। बैठक में छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर समित के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 7 नवम्बर को सूर्य उपासना का महापर्व सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 7 नवम्बर को अस्ताचलगामी सूर्य को छठव्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाएगा वहीं 8 नवम्बर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था का सही प्रबंधन हो इसकी बैठक में चर्चा की गई। छठ व्रतियों को कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। घाट का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा जिससे समय रहते सारी तैयारियां पूरी हो सकें।इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक अर्जुन प्रजापति, जय प्रकाश, तरुण कुमार, गजेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, राजेश अंबावता , मंगल ठाकुर , मयंक सिंह, सुजीत केसरी, मोहित केसरी, सुधीर राय सहित तमाम आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *