Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा: शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर 34 द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ सेक्टर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि पूरे नोएडा में सेक्टर 34 को प्रथम स्थान मिलना गर्व का विषय है जिसके लिए फेडरेशन आरडब्ल्यूए सेक्टर 34 सेक्टर के सभी निवासियों, सेक्टर-34 की समस्त आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारियों, एचसीएल फाऊंडेशन एवं बायोमैथेनाइजैशन प्लांट संचालक कंपनी एनवायरो वेंचर्स का आभार व्यक्त करती है

महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि हम लोग सेक्टर निवासियों के सुविधाओं के लिए कार्य करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत भी कार्य करने का पूरा प्रयास करते हैं अभी जल्द ही सेक्टर 34 के अंदर एचसीएल फाऊंडेशन के सहयोग से श्रेडर मशीन लगाने जा रहे हैं और अपने सेक्टर को जीरो वेस्ट करने की तरफ़ बढ़ रहे हैं

कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन महासचिव धर्मेंद्र शर्मा वरि उपाध्यक्ष जे के याचू प्राधिकरण से वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चंद्र गौरव बंसल प्रदीप कुमार प्रबंधक अरविंद कुमार एनवायरो वेंचर्स से अभिजीत दत्ता एचसीएल से मयंक कुमार,संध्या पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *