Hapur News : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक घायल

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। सदरपुर के पास दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। ट्रैक्टरों से लदे एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक को हल्की चोटें आईं जिसे उपचार के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक मेरठ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक का नंबर यूपी-13-सीटी-1702 है जबकि पीछे चल रहे पंजाब नंबर पीबी-07-बीएक्स-7075 ट्रक पर नए ट्रैक्टर लदे हुए थे। इसी ट्रक ने आगे चल रहे वाहन को टक्कर मारी जिससे दोनों ट्रकों को नुकसान पहुंचा।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कराया जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि टक्कर में एक चालक को मामूली चोट लगी है और बड़ा हादसा टल गया। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img