Mobile Theft: मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी करने वाले दो आरोपी समेत नाबालिग पकड़ा, 13 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

Mobile Theft: मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी करने वाले दो आरोपी समेत नाबालिग पकड़ा, 13 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को चोटपुर कॉलोनी से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सड़क पर राहगीरों से मोबाइल झपटने के साथ-साथ वाहनों के शीशे तोड़कर भी चोरी करते थे।

एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका। तीनों एक बाइक पर सवार थे। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की है।

पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ। जांच में बरामद मोबाइल फोन भी चोरी के पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार किए गए दो बालिग आरोपियों की पहचान बिहार के छपरा जिले के गरखा गांव निवासी धीरज और मैनपुरी के राजपुर गांव निवासी शिवा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर 12 और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 13 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मोबाइल फोन अलग-अलग घटनाओं में झपटमारी और चोरी के जरिए हासिल किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी निशाना बनाते थे। वे वाहनों के शीशे तोड़कर अंदर रखे मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लेते थे। इसके अलावा राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने की वारदात भी करते थे।

चोरी किए गए मोबाइल फोन को आरोपी कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेचते थे। पुलिस के अनुसार कई बार वे अपनी मजबूरी बताकर लोगों को मोबाइल बेचने के लिए तैयार करते थे। मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम को तीनों आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img