Criminal Arrest: बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद

Criminal Arrest: बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद

नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर घूम रहे तीन संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान टीम ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा। जांच के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन भाटी उर्फ सुच्चा निवासी ग्राम फिरोजपुर, जिला बुलंदशहर, दक्ष सोलंकी उर्फ हिमांशु निवासी ग्राम दाऊदपुर, जिला बुलंदशहर और लक्ष्मण उर्फ सुक्की निवासी ग्राम हिरनोटी, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके द्वारा किसी वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी जुटा रही है। बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूमने और हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img