Property Fraud: फार्म हाउस दिलाने के नाम पर दंपती से 58 लाख की ठगी, चार लोगों पर केस दर्ज

Property Fraud: फार्म हाउस दिलाने के नाम पर दंपती से 58 लाख की ठगी, चार लोगों पर केस दर्ज

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-135 में फार्म हाउस दिलाने का झांसा देकर एक दंपती से 58 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-79 स्थित महागुन मेराबेला सोसाइटी निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनके पति संजीव फार्म हाउस खरीदना चाहते थे। नवंबर 2024 में एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात मायरा प्रॉपर्टीज से जुड़े दीपक चौहान से हुई। दीपक ने सेक्टर-135 स्थित एक बीघा जमीन पर बने फार्म हाउस को दिलाने का भरोसा दिया।

शिकायत के अनुसार, दीपक ने उनकी मुलाकात केके यादव, मनीष और अंकिता पाल से भी कराई। आरोप है कि चारों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 58 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो फार्म हाउस का बैनामा कराया और न ही पैसे वापस किए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img