Greater Noida: अव्यान को कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि, परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई

 Greater Noida: अव्यान को कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि, परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई

नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम सोसाइटी में छह वर्षीय अव्यान की मौत के बाद रविवार को सोसाइटी के निवासियों ने कैंडल जलाकर उसे श्रद्धांजलि दी। लोगों ने घटना स्थल के पास अव्यान का स्केच बनाकर उसे याद किया और हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अव्यान के पिता सिवान यादव ने कहा कि उनके बेटे की मौत लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

सोसाइटी के निवासियों ने भी आरोप लगाया कि यदि नलकूप के लिए खोदे गए गड्ढे के चारों ओर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले अव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रति गहरा रोष बना हुआ है।

 

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img