Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ईवी चालक की मौत, केस दर्ज

Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ईवी चालक की मौत, केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ईवी चालक की मौत हो गई। हादसे में ईवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इटावा निवासी रवि कुमार (37) वर्तमान में ईकोटेक-3 क्षेत्र की चंदन सिटी कॉलोनी में रह रहे थे और ईवी वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। 26 जुलाई की सुबह वह ड्यूटी के लिए सेक्टर-145 की ओर जा रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उनकी ईवी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ईवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर सोमवार को डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और डंपर चालक की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img