Road Accident: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Road Accident: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में परथला गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 27 जुलाई की रात हुआ था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की रात एक कैंटर चालक कथित तौर पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान परथला चौक के पास कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलाल के रूप में हुई है। वह खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैंटर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img