नोएडा की सेक्टर 58 पुलिस को बड़ी कामयाबी, लूट की झूठी सूचना देने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

नोएडा की सेक्टर 58 पुलिस को बड़ी कामयाबी, लूट की झूठी सूचना देने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने कंपनी के रुपये गबन करने के मकसद से लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को डी पार्क गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मामले का पर्दाफाश करने के लिए लगा दी गईं थीं। सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के नंदग्राम का अनुज सहलोत नॉस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की खोड़ा ब्रांच में काम करता है। बुधवार को उसने अपनी कंपनी से रुपये लिए और सेक्टर-62 स्थित डिर्वट कंपनी के कार्यालय में जमा करने के लिए निकला।

मन में लालच आने के बाद अनुज ने रकम डी पार्क में छिपा दी। साजिश के तहत उसने पुलिस को लूट की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शिकायतकर्ता पर ही शक होने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और बताया कि उसके साथ लूट की कोई घटना नहीं हुई है। अनुज की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम डी पार्क के अंदर से बरामद कर ली। संबंधित कंपनी प्रबंधन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img