दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली थाना मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी 28 ब्लॉक मैं युवकों को चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में पास के हॉस्पिटल लाल बहादुर शास्त्री ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्वी दिल्ली जिला की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता मौके पर पहुंची, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम से मौके का मुआयना कराया गया.

पूर्वी जिले की डीपीसी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल से कॉल आया कि युवक को चाकू से हमला किया है और काफी गंभीर हालत में है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची डॉक्टरों ने बताया कि इलाज दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान अशोक उर्फ ठंडा पानी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img