Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

नोएडा में कार से खींचकर युवक को जमकर पीटा, वीडियो हुई वायरल

नोएडा में स्टंट बाजी के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
नोएडा में स्टंट बाजी के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में स्टंट बाजी के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सेक्टर-126 सेक्टर के आसपास का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। बता दे इससे पहले भी इस रोड पर कई बार मारपीट के वीडियो वायरल हो चुके है।
ये वीडियो करीब 45 सेकेंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सड़क किनारे खड़ी है। उसकी ड्राइवर सीट का गेट खुला है। उस गेट पर तीन युवक खड़े है। तीनों अंदर बैठक युवक से बात कर रहे है। कुछ सेकेंड के बाद तीनों लड़के अंदर बैठे युवक को बाहर खींचने का प्रयास करते है।पहले कार के अंदर घूसे मारते है। बाहर निकलते ही युवक की तीनों लड़के मिलकर जमकर पिटाई करते है। वहीं पास में खड़ा चौथा लड़का भी युवक को पीटता है। इसके बाद चारो लड़के फरार हो गए। कुछ सेकेंड बाद कार के पीछे बैठी एक लड़की बाहर आती है और जमीन पर पड़े युवक को उठाती है। ये वीडियो वहां खड़े लोगों ने बताया और पुलिस को टैग किया। बता दे ये एरिया सेक्टर-126 के आसपास एमिटी यूनिवर्सिटी का है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते कि ये छात्र एमिटी के है या किसी कंपनी में काम करने युवक। बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *