Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बिरयानी के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा

वाजिदपुर गांव में बुधवार को बिरयानी खाने के बाद रुपये नहीं देने पर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी हो गई
वाजिदपुर गांव में बुधवार को बिरयानी खाने के बाद रुपये नहीं देने पर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी हो गई

अमर सैनी

नोएडा। वाजिदपुर गांव में बुधवार को बिरयानी खाने के बाद रुपये नहीं देने पर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और ग्राहक और उसके साथी ने रेहड़ी पर बिरयानी बेच रहे दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
आरोपी एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। सेक्टर-63 थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से रामपुर का रहने वाला मुजाहिद्दीन वर्तमान में वाजिदपुर में रहता है। गांव में ही वह बिरयानी का ठेला लगाता है। बुधवार शाम उसके ठेले पर वाजिदपुर का कपिल यादव अपने साथी के साथ पहुंचा। बिरयानी खाने के बाद मुजाहिद्दीन ने उससे रुपये मांगे। आरोप है कि कपिल ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों के कहने पर रुपये दे दिए, लेकिन उनके जाते ही कपिल यादव और उसके साथी ने मुजाहिद्दीन को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे साथी की तलाश हो रही है। इधर कपिल की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही उसके संगठन के लोगों मिली 40 के करीब कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में जब उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर कपिल पक्ष से आए लोग माने। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को टैग कर यूजर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो को सैकड़ो ने पसंद और साझा किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *