Greater Noida Industrial Township: आधुनिक टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों की योजना शुरू

Greater Noida Industrial Township: आधुनिक टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों की योजना शुरू

नोएडा: ग्रेटर नोएडा की आधुनिक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। योजना में बड़े आकार के आठ से अधिक भूखंड शामिल हैं, जिनके माध्यम से शहर में औद्योगिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत बड़ी निवेश कंपनियों को टाउनशिप में जगह मिल सकती है। कई विदेशी कंपनियां भी ग्रेटर नोएडा में निवेश करने के इच्छुक हैं।

दरअसल, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 750 एकड़ में आधुनिक टाउनशिप विकसित की जा रही है। इस टाउनशिप में उद्योगों के लिए कुल 38 बड़े भूखंड बनाए गए हैं, जिनमें से अब तक 29 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं।

टाउनशिप में हायर इलेक्ट्रॉनिक्स सहित पांच कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img