Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

खाटू श्याम से लौटते समय हरियाणा में हुए सड़क हादसे का शिकार, सोसाइटी में छाया मातम

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वाली एक महिला खाटू श्याम से लौटते समय हरियाणा में सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हुई है। जबिक 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रेनो वेस्ट की महिला की मौत से उनकी सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज 1 में मातम का माहौल है। निवासियों की तरफ से बुधवार सुबह सोसाइटी के क्लब 2 में शोक सभा रखी गई है। मृतक महिला के सास और ससुर भी सोसाइटी के दूसरे टावर में रहते हैं।

गाजियाबाद अजनारा ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली शिखा, सुपरटेक इको विलेज एक में रहने वाली पूनम जैन और उसकी अन्य सहेली रजनी, रोशनी ड्राइवर विजय के साथ इनोवा कार से राजस्थान के खाटू श्याम गए हुए थे। जहां से दर्शन करने के बाद सभी लोग रविवार की रात वापस गाजियाबाद जा रहे थे। लौटते समय हरियाणा के रेवाड़ी स्थित गांव मसानी के पास उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। गाड़ी का ड्राइवर टायर बदल रहा था और कार में सवार महिलाएं बाहर सड़क किनारे खड़ी हुई थी।

SUV कार सवार भी गंभीर रूप से हुए घायल
इसी दौरान रेवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ जा रही एक SUV कार ने इनोवा कार और पास में खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। हरियाणा के रेवाड़ी में हुए इस हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि SUV कार में सवार रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी मिलन, सोनू, अजय, सुनील व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पूनम जैन के पति रहते हैं ओमान
पूनम जैन सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी में B11 टावर में रहती थी। उनके पति ओमान में नौकरी करते है।पूनम के शव का रेवाड़ी में पोस्टमार्टम हुआ है। महिला की मौत की खबर पति को दे दी गयी है। पति के भारत लौटने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *