Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात

शिमला, 20 जुलाई : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में हाल ही में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के युवक आदित्य शर्मा के परिवार ने न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र निवासी आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनके बेटे की असामयिक मृत्यु के मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाए, क्योंकि अब तक इस मामले में केंद्र स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राजेश शर्मा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि परिवार अब भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के समक्ष इसे प्रमुखता से रखा जाए, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और परिवार को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी युवा की असामयिक मृत्यु बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवार की भावनाओं को पूरी तरह समझती है। उन्होंने दिवंगत आदित्य शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

इस दौरान आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करते हुए कहा कि परिवार को उम्मीद है कि सरकार इस मामले में उचित पहल करेगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और मामले को उचित स्तर पर उठाकर न्याय दिलाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img