SMILE Scheme: ‘स्माइल’ योजना से 10,200 से ज्यादा भिखारियों की बदली जिंदगी, 295 शहरों तक पहुंचेगा अभियान

SMILE Scheme: ‘स्माइल’ योजना से 10,200 से ज्यादा भिखारियों की बदली जिंदगी, 295 शहरों तक पहुंचेगा अभियान

नई दिल्ली, 20 जुलाई : केंद्र सरकार ने ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘स्माइल’ (SMILE) योजना के तहत अब तक देशभर में 10,200 से अधिक लोगों का पुनर्वास किया जा चुका है। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भीख मांगने की मजबूरी से बाहर निकालकर सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना है।

फिलहाल यह योजना देश के 216 शहरों में लागू की जा चुकी है। सरकार ने वर्ष 2030-31 तक इसे 295 शहरों तक विस्तार देने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान करीब 35 हजार लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना बनाई गई है।

योजना के तहत केवल आश्रय उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं रहा गया है, बल्कि लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, काउंसलिंग और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि स्थायी रोजगार और कौशल विकास के जरिए ही लोगों को भिक्षावृत्ति से स्थायी रूप से बाहर निकाला जा सकता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बताया कि महानगरों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों और ऐतिहासिक शहरों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा ‘स्माइल-भिक्षावृत्ति राष्ट्रीय पोर्टल’ के माध्यम से पुनर्वास केंद्रों और शेल्टर होम की डिजिटल निगरानी भी की जा रही है, जिससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

सरकार का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक वापस लाने का व्यापक अभियान है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img