THR Distribution: चिटेहरा आंगनवाड़ी केंद्र पर टीएचआर वितरण, विधायक तेजपाल नागर ने बांटा पोषण राशन

THR Distribution: चिटेहरा आंगनवाड़ी केंद्र पर टीएचआर वितरण, विधायक तेजपाल नागर ने बांटा पोषण राशन

नोएडा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को चिटेहरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर नवीन टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने पात्र लाभार्थियों को पोषण राशन वितरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म तथा छह बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इसके अलावा 14 पात्र लाभार्थियों को टेक होम राशन वितरित किया गया।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं शिशु पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र परिवार तक गुणवत्तापूर्ण पोषण पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से नियमित रूप से टीएचआर प्राप्त करने और उसका सही तरीके से उपयोग करने की अपील की।

शिव नादर फाउंडेशन की डिप्टी मैनेजर अर्चना और डॉ. आशुतोष ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img