Noida Authority: दीवार गिरने के मामले में कंपनी ने नहीं दिया जवाब, प्राधिकरण करेगा सख्त कार्रवाई

Noida Authority: दीवार गिरने के मामले में कंपनी ने नहीं दिया जवाब, प्राधिकरण करेगा सख्त कार्रवाई

नोएडा। सेक्टर-73 में बारिश के दौरान बारातघर की दीवार गिरने और सड़क धंसने के मामले में संबंधित कंपनी द्वारा एक सप्ताह बाद भी जवाब नहीं दिए जाने पर नोएडा प्राधिकरण सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। प्राधिकरण ने पहले तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-73 स्थित भूखंड संख्या सी-1 मैसर्स एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को आवंटित है। नौ जुलाई की रात भारी बारिश के दौरान बेसमेंट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया, जिसके कारण पास स्थित प्राधिकरण के बारातघर की दीवार गिर गई। इसके साथ ही सर्विस रोड और नाले का हिस्सा भी धंस गया।

प्राधिकरण की जांच में निर्माण कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। ओएसडी इंदु प्रकाश की जांच में पाया गया कि निर्माण बिना रिटेनिंग वॉल के किया जा रहा था। इसी आधार पर प्राधिकरण ने कंपनी को दूसरा नोटिस जारी करते हुए भूखंड का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी भी दी थी।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अब कंपनी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लगभग 5315 वर्गमीटर का यह भूखंड 22 नवंबर 2022 को आवंटित किया गया था।

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img