UPSC CAPF Exam: नोएडा में सीएपीएफ परीक्षा की तैयारियां तेज, नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

UPSC CAPF Exam: नोएडा में सीएपीएफ परीक्षा की तैयारियां तेज, नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

नोएडा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 19 जुलाई को आयोजित होने वाली सीएपीएफ परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सीसीटीवी, मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सघन जांच करने तथा प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में यूपीएससी के नामित अधिकारी मुकेश मीणा सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img