उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से हड़कंप, एक की पहचान हुई

Hapur : जनपद हापुड़ को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें से एक शव की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला मामला थाना धौलाना क्षेत्र का है। गुलावठी मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक खेत में वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान 62 वर्षीय जहीर, निवासी धौलाना के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की।

दूसरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में सामने आई। मेरठ रोड पर पुल के नीचे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि धौलाना क्षेत्र में मिले शव की पहचान हो चुकी है और परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि नगर के मेरठ रोड पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button