BJP Conference: ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

BJP Conference: ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की और मंच संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी ने किया।

अपने संबोधन में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ संघर्ष किया और राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉ. मुखर्जी के विचारों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।

भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं मेहनत के कारण संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में गीता पंडित, सतेन्द्र नागर, अरुण प्रधान, पवन बंसल, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अश्वनी गोयल, चन्द्रमणि भारद्वाज, विजय गौतम, अशोक शर्मा, सुजाता सिंह, राजेश प्रधान, वसुंधरा झा, ज्योति सिंह, गायत्री तिवारी, महेश शर्मा, संदीप शर्मा, अर्पित तिवारी, संतराम भाटी, महेन्द्र नागर, मनोज मावी, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल, गजेन्द्र वाल्मीकि, संजीव शर्मा, गीता सागर, लोकेश त्यागी, चेतन शर्मा, हेमंत झा, धीर राणा, बॉबी शर्मा, अमित पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img