Noida Crime: कैब का इंतजार कर रहे लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Noida Crime: कैब का इंतजार कर रहे लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत चार गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने देर रात सुनसान स्थानों पर कैब और ऑटो का इंतजार कर रहे लोगों को निशाना बनाने वाले एक लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, लूटा गया आईफोन और अन्य सामान बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित, नितिन, विवेक और ऋषि के रूप में हुई है। चारों फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर गांव के रहने वाले हैं और बचपन के दोस्त हैं। अमित वाहन चालक है, जबकि अन्य तीन युवक मजदूरी का काम करते थे। दिन में काम करने के बाद रात के समय चारों कार लेकर निकलते थे और सुनसान जगहों पर अकेले खड़े लोगों को निशाना बनाते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि 25 जून की रात आरोपियों ने सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित एक मॉल के कर्मचारी को उस समय अगवा कर लिया, जब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रहा था। आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और उसका आईफोन लूट लिया। इसके अलावा मोबाइल के जरिए पीड़ित से ऑनलाइन पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक कैमरे में आरोपियों की कार और उसका नंबर स्पष्ट दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार अमित के मामा की थी। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी नशे के आदी हैं और जल्दी पैसे कमाने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस गिरोह ने नोएडा और आसपास के इलाकों में इससे पहले कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि देर रात सुनसान स्थानों पर अनजान लोगों की गाड़ी में न बैठें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता बरतने से इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img