उत्तर प्रदेशराज्य

Bhamashah Jayanti: नोएडा में समाजवादी पार्टी ने भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस

Bhamashah Jayanti: नोएडा में समाजवादी पार्टी ने भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर व्यापार सभा की ओर से सेक्टर-73 स्थित ए-स्क्वायर मॉल में महान दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार सभा के अध्यक्ष बाबूलाल बंसल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि भामाशाह केवल सफल व्यापारी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और त्याग के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्रहित में समर्पित कर व्यापार को समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारी वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की सरकार बनने पर नोएडा में भामाशाह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

व्यापार सभा के अध्यक्ष बाबूलाल बंसल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा तथा समस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भामाशाह का जीवन आज भी व्यापारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारी वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सहयोग और समर्पण से ही प्रदेश और देश का आर्थिक विकास संभव है तथा भामाशाह के आदर्श आज भी समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक यादव का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, राकेश यादव, विनोद यादव, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, महकार तंवर, विवेक यादव, वीरपाल प्रधान, बब्बू यादव, शिव कुमार यादव, अंकुर पहलवान, लोकेश यादव, राणा मुखर्जी, देवपाल यादव, सुरेंद्र, कृपा शंकर यादव, सुमित यादव, जाहिद सैफी, प्रवीण शर्मा, पिंटू कुमार, गौरव राणा, आरिफ, जितेंद्र सिंह, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

Noida News, Samajwadi Party, Bhamashah Jayanti, Vyapari Kalyan Diwas, Noida Trade Wing, Akhilesh Yadav, Babulal Bansal, Dr Ashray Gupta, Sector 73 Noida, Traders News, Uttar Pradesh Politics, Noida Political News

Related Articles

Back to top button