Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Gurjar Mahasabha: नोएडा में गुर्जर समाज ने कैबिनेट में प्रतिनिधित्व की उठाई मांग, 31 अक्टूबर को दिल्ली में होगी स्वाभिमान रैली

Noida News, Gurjar Mahasabha, Gurjar Samaj,

Gurjar Mahasabha: नोएडा में गुर्जर समाज ने कैबिनेट में प्रतिनिधित्व की उठाई मांग, 31 अक्टूबर को दिल्ली में होगी स्वाभिमान रैली

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सोमवार को सेक्टर-61 स्थित एक कार्यक्रम में “राष्ट्र की राजनीति और गुर्जर समाज का समावेश” विषय पर विचार गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता आयोजित की। कार्यक्रम में गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग उठाई गई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के विकास और सुरक्षा तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन उसके अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व अब तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल समाज का समर्थन तो लेते हैं, लेकिन सत्ता और संगठन में उचित भागीदारी देने से पीछे हट जाते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में गुर्जर समाज को कैबिनेट मंत्री पद देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि समाज अब अपने राजनीतिक अधिकारों और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व के लिए संगठित होकर आवाज बुलंद करेगा। इसी उद्देश्य से 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में “गुर्जर समाज स्वाभिमान रैली” आयोजित की जाएगी। इस रैली में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई।

हरिश्चंद्र भाटी ने स्पष्ट किया कि यह रैली किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से उन सभी दलों को संदेश देने के लिए होगी जिन्होंने वर्षों से गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि समाज अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिनिधित्व की मांग को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविन्द्र भाटी ने कहा कि अब समाज केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगा। जो राजनीतिक दल संगठन और चुनावी राजनीति में गुर्जर समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा, समाज उसी का समर्थन करेगा। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

गोष्ठी में सामाजिक समावेश, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय सचिव अरुण भाटी, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा, उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें