Noida City Bus: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी सिटी बस, 10 रुपए से शुरू होगा किराया
Noida City Bus: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी सिटी बस, 10 रुपए से शुरू होगा किराया
Noida, Greater Noida और Jewar Airport के बीच जल्द ही आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। बुधवार को Yogi Adityanath ने परियोजना की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को इसे जल्द आम जनता के लिए शुरू करने के निर्देश दिए। इस योजना से करीब दो लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
ऑनलाइन समीक्षा बैठक में Noida Authority के सीईओ Krishna Karunesh, जीएम SP Singh और AK Arora मौजूद रहे।
पहले चरण में नोएडा क्षेत्र में 100 सिटी बसें चलाई जाएंगी, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में कुल 500 बसों का संचालन होगा। बसों का अनुपात 50:25:25 रखा गया है। इनमें से 110 बसें विशेष रूप से जेवर एयरपोर्ट रूट पर चलाई जाएंगी। परियोजना के लिए तीनों प्राधिकरण वायबिलिटी गैप फंड (VGF) भी इसी अनुपात में देंगे।
बसों के संचालन के लिए Sector 90 और Botanical Garden में चार्जिंग और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। सेक्टर-90 में 20 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, जहां एक साथ दो-दो बसें चार्ज हो सकेंगी। वहीं बॉटेनिकल गार्डन में चार चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जहां आठ बसों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर बसें 200 से 250 किलोमीटर तक चल सकेंगी।
जून के पहले सप्ताह में ई-बसों का ट्रायल शुरू होगा। शुरुआत डबल डेकर बसों से की जाएगी। 15 से 25 जून के बीच सभी बसों के आने की संभावना है, जिसके बाद उन्हें विभिन्न रूटों पर उतार दिया जाएगा। डबल डेकर के अलावा बाकी बसें 12 मीटर लंबी होंगी और एमपी-1, एमपी-2, एमपी-3, जोनल रोड नंबर-6 और नोएडा एक्सप्रेसवे पर संचालित की जाएंगी।
यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 30 रुपए तय किया गया है। मासिक पास को लेकर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। टिकट व्यवस्था ऐप आधारित और मैनुअल दोनों तरह की होगी। जिन रूटों पर सिटी बसें चलेंगी, वहां ई-रिक्शा संचालन को नियंत्रित किया जाएगा।
UPSRTC इन बसों का संचालन करेगा। बसें हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। कुल 100 बसों में से पांच बसें स्टैंडबाय रहेंगी और 10 डबल डेकर बसें बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक तक चलाई जाएंगी।
इन प्रमुख रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी:
बॉटेनिकल गार्डन से गौर चौक एक मूर्ति तक
बॉटेनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट तक
बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-62 तक
बॉटेनिकल गार्डन से फेस-2 और सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक
इसके अलावा बसें Sarai Kale Khan, Anand Vihar, Ghaziabad और आईएसबीटी तक भी संचालित की जाएंगी।


