Sushant Singh Rajput की मौत के 4 साल बाद हुए बड़े खुलासे, इससे समझ जाएंगे क्यों परेशान रहते थे एक्टर…

Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ से जुड़े कई सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में सुशांत को करीब से जानने वाले लोगों ने एक्टर की डेथ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput) के बाद ऐसे कई सवाल खड़े हुए, जिनके जवाब आज तक नहीं मिले। लोग एक्टर के डेथ के बाद तरह-तरह से कयास लगा रहे हैं, लेकिन पूरा सच किसी को नहीं पता। हालांकि, अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) और ‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने सुशांत की डेथ जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे पता चलता है कि सुशांत को बॉलीवुड की कुछ चीजें काफी परेशान करती थी। इसकी वजह से वह काफी अलग-अलग और परेशान भी रहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने क्या बताया?

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने हाल ही में बताया कि बॉलीवुड ने कभी उनके भाई ने नहीं अपनाया। श्वेता ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि जब सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई थी, तभी एक स्टारकिड की फिल्म भी रिलीज हुई। इस वजह से उस समय सभी ने स्टारकिड की फिल्म के बारे में लिखा और चर्चा की। इसका असर सुशांत पर बहुत पड़ता था। उसे कभी उसके काम के लिए नहीं सराहा गया।

डायरेक्टर ने बताया किस चीज से पीड़ित थे सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की बहन के अलावा फिल्म ‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Kedarnath Director About Sushant Singh Rajput Death) ने भी इंटरव्यू में एक्टर को लेकर कई चीजें बताई है। अभिषेक कपूर ने बताया कि ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सुशांत का मिजाज काफी अलग और परेशानी वाला रहता था। उन्होंने आगे कहा कि सुशांत की डेथ के पहले इंडस्ट्री और मीडिया ने कभी भी उसे या उसकी फिल्मों को एप्रिशिएट नहीं किया। इस चीज से मैं खुद भी बहुत निराश हूं। सुशांत इसी चीज से पीड़ित था।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img