Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार संग Khanzaadi की दिखी थी क्लोजनेस, अब क्या है रिलेशनशिप स्टेट्स?

बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार संग Khanzaadi की दिखी थी क्लोजनेस, अब क्या है रिलेशनशिप स्टेट्स?
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार संग Khanzaadi की दिखी थी क्लोजनेस, अब क्या है रिलेशनशिप स्टेट्स?

बिग बॉस के 17वें सीजन को खूब पसंद किया गया. शो में आए कंटेस्टेंट्स को भी खूब नेम-फेम मिला था. शो में सिंगर फिरोजा खान उर्फ खानजादी भी नजर आई थीं. शो में खानजादी की अभिषेक कुमार के साथ नजदीकियां देखने को मिली थीं. दोनों के बॉन्ड को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. अब खानजादी ने अभिषेक संग अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर रिएक्ट किया है.

खानजादी ने अभिषेक को किया अनफॉलो

इंडिया टुडे से बातचीत में खानजादी ने कहा- ‘शो की तरह वो अभी भी मेरे पीछे है. बस फर्क सिर्फ इतना है कि अब लोगों को ये दिखता नहीं है. मैंने उसे इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. लेकिन वो अभी भी मुझे फॉलो करता है.’

बता दें कि शो में खानजादी और अभिषेक का लव-हेट रिलेशनशिप दिखा था. कभी दोनों नजदीक आते तो कभी दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा होता. खानजादी ने बताया- ‘अभिषेक के साथ मेरा रिश्ता रियल था. मैं जैसी हूं वैसी ही हूं. दोनों तरफ से वो रियल था. कुछ स्पेशल था. जब लोगों ने इसे फेक कहा तो इससे मुझे दर्द नहीं हुआ और न ही इफेक्ट पड़ा. मुझे कैरेक्टरलेस कहा गया, लेकिन इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा.’

‘अभिषेक संग मैंने अपने कदम इसीलिए पीछे हटाए  क्योंकि मुझे इस बात का एहसास था कि हमारे पेरेंट्स मुझ पर नजर रख रहे हैं. मुझे पता था कि हमारी फैमिली शो देख रही हैं. मेरे परिवार बहुत रूढ़िवादी है. ये मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया था. इसी वजह से मैं हमारे रिश्ते में आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं अभिषेक भी ईशा मालवीय से मूवऑन नहीं कर पा रहे थे, इस वजह से मैं थोड़ा डाउट में थी.’

मालूम हो कि अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनरअप बने. वहीं खानजादी की जर्नी शो में बहुत लंबी नहीं रही थी. हालांकि, खानजादी के बेबाक अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *