ChatGPT Widget: एंड्रॉइड यूजर्स का मजा होगा दोगुना, अलग तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे चैट जीपीटी ऐप

ChatGPT Widget एंड्रॉइड यूजर्स को ऐप की तुलना में फास्ट क्वेरी का जवाब प्राप्त करने की परमिशन देगा। इस फीचर के मिलने के बाद यूजर्स बिना ऐप खोले ही टेक्स्ट फोटो या वॉयस क्वेरी का जवाब प्राप्त कर पाएंगे। 1.2024.052 वर्जन के लिए उपलब्ध ये फीचर आगामी समय में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। आइए इसे यूज करने का तरीका जानते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट चैट जीपीटी यूजर्स को जल्द एक नया फीचर मिल सकता है। वर्तमान समय में ओपन एआई इस नए फीचर पर काम कर रही है। इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट भी कर दिया गया है।

इस फीचर में चैट जीपीटी के एंड्रॉइड ऐप को widget में भी इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी। इससे चैट जीपीटी यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

एक थ्रेड पोस्ट के अनुसार चैट जीपीटी Widget एंड्रॉइड यूजर्स को ऐप की तुलना में फास्ट क्वेरी का जवाब प्राप्त करने की परमिशन देगा। इस फीचर के मिलने के बाद यूजर्स बिना ऐप खोले ही टेक्स्ट, फोटो या वॉयस क्वेरी का जवाब प्राप्त कर पाएंगे। 1.2024.052 वर्जन के लिए उपलब्ध ये फीचर आगामी समय में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है।

कैसे करना है इस्तेमाल

ChatGPt Widgets को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे।

स्टेप 1- स्मार्टफोन को अनलॉक करना है और ब्लैंक स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करना है।

स्टेप 2- इसके बाद आपके सामने Widgets का ऑप्शन आएगा। जिस पर टैप करना है।

स्टेप 3- यहां सर्च बार में चैट जीपीटी ऐप सर्च करना है।

स्टेप 4- इसके बाद चैटजीपीटी ऐप विजेट मे दिखेगा जिसे आप अपने अनुसार होम स्क्रीन पर कहीं भी एडजस्ट कर सकते हैं।

स्टेप 5- अब आप बिना ऐप खोले ही क्वेरी का जवाब प्राप्त कर पाएंगे।

OpenAI ने पेश किया Sora

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने हाल ही में सिर्फ प्रोम्प्ट के आधार पर ही वीडियो जनरेट करने के लिए Sora इमेज जनरेटर लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स एचडी क्वालिटी वीडियो सिर्फ एक प्रोम्प्ट से ही जनरेट कर सकते हैं।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img