दिल्ली: वसंत कुंज के एंबियंस मॉल में टला बड़ा हादसा, सिलिंग गिरने से ग्राउंड फ्लोर के कांच टूटे

घटना मध्य रात्रि की है, लिहाजा मॉल खाली था. मॉल प्रशासन द्वारा इस मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने के लिए सोमवार को पूरे दिन मॉल को बंद रखा. मेंटेनेंस कार्य पूरा करके मंगलवार से वसंत कुंज का एंबिएंस मॉल फिर सुचारू रूप से खुल जाएगा.

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित एंबिएंस मॉल में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा टल गया. देर रात करीब 2:00 बजे रूटीन मेंटेनेंस वर्क के दौरान मॉल के ऊपरी हिस्से में लगा जिप्सम क्लैडिंग सिलिंग थोड़ा झुक गया. उसे उतारने की कोशिश हो रही थी, तभी सिलिंग गिर गई. इसकी वजह से मॉल के एक हिस्से में कुछ कांच टूट गए.

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ. क्योंकि घटना मध्य रात्रि की है, लिहाजा मॉल खाली था. मॉल प्रशासन द्वारा इस मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने के लिए सोमवार को पूरे दिन मॉल को बंद रखा. मेंटेनेंस कार्य पूरा करके मंगलवार से वसंत कुंज का एंबिएंस मॉल फिर सुचारू रूप से खुल जाएगा.

घटना पर दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा, ‘एंबिएंस मॉल के सेंट्रल हॉल में एक साइड पॉप एलिवेशन गिर गया, जहां एस्केलेटर लगाए गए हैं. घटना देर रात की है, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. आगे की पूछताछ जारी है’.

इससे एक दिन पहले रविवार को नोएडा एक्सटेंशन के एक शॉपिंग मॉल की पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी. पीड़ितों की पहचान हरेंद्र भाटी और शकील के रूप में हुई है. दोनों गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर एस्केलेटर की ओर जा रहे थे, तभी दुर्घटना हुई. लोहे की ग्रिल की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की उम्र 35 साल थी. वे निकटवर्ती गाजियाबाद जिले के विजय नगर इलाके के निवासी थे और रविवार को खरीदारी के लिए नोएडा एक्सटेंशन के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में गए थे, जब यह घटना हुई. एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) हृदेश कठेरिया ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों से संपर्क किया गया है और उनकी ओर से शिकायत मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img