Sadar Bazar Fire: दिल्ली के सदर बाजार में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Sadar Bazar Fire: दिल्ली के सदर बाजार में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पहाड़ी धीरज स्थित एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते इमारत की पहली से लेकर तीसरी मंजिल तक इसकी चपेट में आ गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना करीब 6:15 बजे दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग हरकत में आया और तुरंत 8 से 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके के बावजूद दमकल कर्मियों ने तेजी से काम करते हुए आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया।

घटना के दौरान स्थानीय लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

फायर विभाग के एडीओ भूपेंद्र प्रकाश के अनुसार, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने भी पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही या तकनीकी खराबी जिम्मेदार है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। तंग गलियों वाले इस इलाके में आग लगने की घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं, लेकिन इस बार फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।

यह घटना एक बार फिर पुराने इलाकों में फायर सेफ्टी उपायों और सतर्कता की जरूरत को उजागर करती है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img