Noida Power Cut: कई सेक्टरों में आज घंटों बिजली रहेगी बाधित

Noida Power Cut: कई सेक्टरों में आज घंटों बिजली रहेगी बाधित

नोएडा के कई इलाकों में रविवार को बिजली कटौती रहेगी। विद्युत लाइनों की क्षमता वृद्धि, मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।

विद्युत विभाग के अनुसार, सेक्टर-142, एडवेंट और संजीवनी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं सेक्टर-83, 85, 90, 138, 140 और 140ए में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे पूरे दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा हौजरी कॉम्प्लेक्स के ए और बी ब्लॉक में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान सावधानी बरतें।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img