Delhi Drain Accident: दिलशाद गार्डन में पीडब्ल्यूडी नाले में गिरा सफाईकर्मी, दो घंटे बाद राहुल का शव बरामद

Delhi Drain Accident: दिलशाद गार्डन में पीडब्ल्यूडी नाले में गिरा सफाईकर्मी, दो घंटे बाद राहुल का शव बरामद
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दिलशाद गार्डन इलाके में पीडब्ल्यूडी के नाले में सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसका शव नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल नाले की सफाई का कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे नाले में जा गिरा। नाले में भरे पानी और गंदगी के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और कुछ ही देर में लापता हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व राहत दल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद राहुल का शव नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। कर्मचारियों को न तो सेफ्टी किट दी गई थी और न ही मौके पर कोई सुरक्षा निगरानी मौजूद थी। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में नालों की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





