RML Hospital: प्रदर्शन में घायल युवती की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाई गई, मौत की खबर को अस्पताल ने बताया भ्रामक

RML Hospital: प्रदर्शन में घायल युवती की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाई गई, मौत की खबर को अस्पताल ने बताया भ्रामक

नई दिल्ली। जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय युवती की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी मौत की खबर वायरल होने के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि युवती जीवित है और उसका उपचार जारी है।

अस्पताल की ओर से जारी ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मरीज को 24 घंटे पहले सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और अब वह स्वयं सांस ले रही है। डॉक्टरों ने बताया कि युवती पूरी तरह होश में है और चिकित्सकों के निर्देशों का सही तरीके से पालन कर रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि उसे अभी भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक टीम की निगरानी में रखा गया है और लगातार इलाज किया जा रहा है।

आरएमएल अस्पताल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मौत की खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img