उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर, युवक की मौत

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक खराब पिकअप में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

अर्जुन उर्फ बाबू अपने चालक साथी के साथ पिकअप में गेंदा के फूल लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पिकअप अचानक खराब हो गया। चालक ने पिकअप की रखवाली के लिए अर्जुन को वाहन के पास छोड़ा और खुद मिस्त्री की तलाश में चला गया। इसी दौरान, हापुड़ की ओर से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रोडवेज बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक अर्जुन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

सड़क हादसे का कारण

सड़क हादसे का कारण रोडवेज बस की तेज गति और पिकअप का खराब होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img